क्रंदन: कछू नईं बचो… सबईं बर्बाद हो गओ, दो जवान बेटों और पोते की लाश देख बिलख उठा पिता

क्रंदन: कछू नईं बचो… सबईं बर्बाद हो गओ, दो जवान बेटों और पोते की लाश देख बिलख उठा पिता
शनिवार सुबह करीब आठ बज रहे थे। कार में झुलसकर मरे दूल्हे, उसके चार साल के मासूम भतीजे, बड़े भाई समेत चारों के शव पोस्टमार्टम हाउस लाए जा चुके थे। इमरजेंसी गेट पर परिवार के तमाम लोग मौजूद थे।