खुलासा: पेट्रोल पंप सेल्समैन से रात में लूट, पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों में किए तीन बदमाश गिरफ्तार

खुलासा: पेट्रोल पंप सेल्समैन से रात में लूट, पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों में किए तीन बदमाश गिरफ्तार
मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित गांव नगौला के पास पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 27 अप्रैल रात बदमाशों ने लूट कर ली। इस घटना की खबर पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए तीनों बदमाश रठगवां के पास दबोच लिए।