तमंचे पे डिस्को: डीजे पर डांस करते चलाई गोली, खुद तमंचेबाज सहित दो जख्मी, आरोपी गिरफ्तार April 28, 2024 by cntrks अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में 27 अप्रैल रात शादी वाले घर के बाहर डीजे पर नृत्य के दौरान तमंचेबाज ने गोली चला दी। इस दौरान खुद उसका हाथ और पड़ोसी युवक जख्मी हो गया।