दूल्हे समेत आठ की मौत: सन्नाटा… खामोशी, सुनाई दे रहीं सिर्फ सिसकियां; हादसे ने दिया कभी न भूलने वाला दर्द

दूल्हे समेत आठ की मौत: सन्नाटा… खामोशी, सुनाई दे रहीं सिर्फ सिसकियां; हादसे ने दिया कभी न भूलने वाला दर्द
संभल के जुनावई के गांव हरगोविंदपुर में शनिवार की दोपहर तक गांव में सन्नाटा पसरा रहा, इस खामोशी को परिजनों की सिसकियां तोड़ रही थीं। जब पांच शव एक साथ गांव पहुंचे, तो चीत्कार मच गई।