देवरिया में दर्दनाक हादसा: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, तीन बच्चे और मां की मौत March 30, 2024 by cntrks उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे सिलेंडर फट गया। चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।