दोस्तों की अंतिम यात्रा: अमरोहा में कारों की भिड़ंत में दो की मौत, दोस्त की बहन की तिलक में जा रहे थे गजरौला

दोस्तों की अंतिम यात्रा: अमरोहा में कारों की भिड़ंत में दो की मौत, दोस्त की बहन की तिलक में जा रहे थे गजरौला
हसनपुर-संभल मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत हो गई। इसमें संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी शंभू सिंह (42) और महमूदपुर टांडा निवासी अजीत सिंह (40) की मौत हो गई।