पल भर का गुस्सा: सरसों के खेत में पानी जाने पर बवाल, लाठी-डंडों से हेडमास्टर की पिटाई… तोड़ दिया दम November 2, 2024 by cntrks गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठना में सरसों के खेत में पानी जाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाते समय हरि भगवान (48) की मौत हो गई।