पूर्व चेयरमैन को मारी गोली: सड़क विवाद ने दिया चुनावी तनातनी को खूनी रंजिश का रूप, 10 दिन से चल रही प्लानिंग

पूर्व चेयरमैन को मारी गोली: सड़क विवाद ने दिया चुनावी तनातनी को खूनी रंजिश का रूप, 10 दिन से चल रही प्लानिंग
अलीगढ़ जिले की इकलौती मुस्लिम बहुल पिलखना टाउन एरिया की चेयरमैनी पर तीन बार से काबिज सपा नेता मो.आरिफ पर हमले की खबर ने सभी को चौका दिया। एक ही सवाल उछला कि आखिर निर्विवाद छवि व सभ्य व्यवहार वाले नेता पर हमला किसने व क्यों किया होगा?