प्रमोद मर्डर केस: सिर की हड्डियां टूटी… फट गया था भेजा, पोस्टमार्टम में खूनी खेल उजागर, आरोपी की तलाश जारी May 10, 2025 by cntrks मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने के बाद भागे नौकर सचिन सक्सेना को पुलिस की चार टीमें 24 घंटे बाद भी तलाश नहीं कर पाईं। नौकर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता है।