भाजपा के संकल्प पत्र की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों और चार स्तंभों पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है।