मरीज से ज्यादा पर्चा जरूरी: उल्टी-दस्त से मासूम परेशान, पर्चे की लाइन में लगे मां-बाप, फिर भी बच न सकी नूर 8 months ago by cntrks नौशाद और उसकी पत्नी फरीन अपनी पांच साल की बेटी नूर फातिमा और बेटे उजैद को लेकर दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे थे। इन दोनों बच्चों को तेज उल्टी और दस्त हो रहे थे। जब यह दोनों को लेकर इमरजेंसी में गए तो वहां चिकित्सक ने कहा कि नूर में अब कुछ नहीं है।