महाशिवरात्रि: लखनऊ के प्राचीन मंदिरों के आसपास आज 12 बजे से डायवर्जन लागू, ऐसा रहेगा ट्रैफिक February 25, 2025 by cntrks शिवरात्रि के मद्देनजर शहर के प्राचीन मंदिरों के आसपास से गुजरने वाले रास्तों पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर और पारा इलाके के बुद्धेश्वरम मंदिर के पास 25 फरवरी की रात से ही डायवर्जन लागू हो जाएगा।