रहरा में खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब भात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में चक कूदेना निवासी युवती माया की मौत जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए।