यूपी में हादसा… सात की मौत: कोई रोजगार की तलाश में निकला, कोई मुंबई से घर जाने को, लेकिन राह में ही मिली मौत

यूपी में हादसा… सात की मौत: कोई रोजगार की तलाश में निकला, कोई मुंबई से घर जाने को, लेकिन राह में ही मिली मौत
हरदोई के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोई रोजगार की तलाश में बृहस्पतिवार सुबह घर से निकला था तो कोई बीमार मां को देखने के लिए।