लालच में गई मां-बेटे की जान: पिता के नाम था बिक्री का लाइसेंस, बेटा चला रहा था अवैध पटाखा फैक्टरी; कब क्या हुआ April 2, 2024 by cntrks बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार को धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों और प्रतिष्ठानों में घर मौजूद लोगों की चीख निकल गई। डर के मारे वे बाहर आ गए। वहां नजारा भयावह था। पड़ोसी अख्तर का दो मंजिला मकान पूरी तरह से मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका था।