संभल के युवा वोटर: शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान दे सरकार, परीक्षा लीक होने से रोका जाए..रोजगार की व्यवस्था हो April 4, 2024 by cntrks केंद्र की सत्ता का संग्राम शुरू हो चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जनता का मूड जानने के लिए अमर उजाला सत्ता संग्राम की टीम ने संभल के चंदौसी में मॉडल लॉ कॉलेज के छात्रों से बात की।