संभल जाएं: ऊंची हील की सैंडल युवतियों को दे रही दर्द, बिगाड़ रहीं गति-चाल और संतुलन March 28, 2025 by cntrks लंबी और स्टाइलिश दिखने के चक्कर में दो से पांच सेंटीमीटर ऊंची हील की सैंडल पहनने से युवतियों की गति, चाल और संतुलन बिगड़ रहा है। बहुत दिनों तक ऊंची सैंडल पहनने से युवतियों को पैरों के घुटनों से लेकर एड़ी तक दर्द की शिकायत हो रही है।