संभल में हादसा: कैंटर से टकराई कार… सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो लोगों की मौत, मेरठ से दवा लेकर आ रहे थे घर May 10, 2025 by cntrks नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक खुर्शीद हैदर (75) और उनके साढ़ू अब्बास हैदर (65) की मौत हो गई।