सिपाही भर्ती : संदीप के नाम से परीक्षा देने वाले जितेंद्र को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत, बनवाया था फर्जी आधार April 18, 2024 by cntrks इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संदीप के नाम का आधार कार्ड बनवा कर सिपाही परीक्षा में बैठे जितेंद्र जुरैल की जमानत अर्जी खारिज कर दी। सिपाही भर्ती परीक्षा ने सेंधमारी करने के आरोपी ने खुद का घरेलू नाम संदीप बताते हुए जमानत पर रिहा करने की मांग की थी।