सिरसा है इस गांव का नाम: सीमा पर तैनात है हर घर से एक जवान, गांव के हर बच्चे को है सेना में जाने का जुनून May 9, 2025 by cntrks अलीगढ़ में छर्रा ब्लॉक के सिरसा गांव की मिट्टी सीमाओं की रखवाली करने वाले सैनिक तैयार करती है। यहां हर घर से कोई न कोई बेटा देश की सेवा में जुटा है। यहां के युवा भारतीय सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।