हेलीकाप्टर वाले दुल्हनियां ले जाएंगे : भदोही में अनोखी बारात दूल्हा हवाई मार्ग से दुल्हन लाने निकला

हेलीकाप्टर वाले दुल्हनियां ले जाएंगे : भदोही में अनोखी बारात दूल्हा हवाई मार्ग से दुल्हन लाने निकला
नए जमाने की शादियों में लोगों का मिजाज भी अलग देखने को मिल रहा है। लोग चाहते हैं कि शादी ऐसी हो कि चर्चा कई दिनों तक बनी रहे। सर्रोई गांव की बारात उस वक्त खास हो गई जब दूल्हे को ले जाने के लिए उड़नखटोला वहां की जमीन पर पहुंचा।