Aligarh: अवैध हथियार सप्लाई का व्हाट्सएप पर लेता था ऑर्डर, अलीगढ़ का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aligarh: अवैध हथियार सप्लाई का व्हाट्सएप पर लेता था ऑर्डर, अलीगढ़ का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर गौतमबुद्ध नगर में सप्लाई करने वाले हथियारों के तस्कर को थाना सूरजपुर पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पिस्टल, चार तमंचे और 34 कारतूस बरामद हुए हैं।