Aligarh Road Accident: अंतिम संस्कार से लौटते समय मैक्स पलटने से दाे की मौत, 11 घायल

Aligarh Road Accident: अंतिम संस्कार से लौटते समय मैक्स पलटने से दाे की मौत, 11 घायल
भीकनपुर-बूढागांव मार्ग पर खुलावली मोड़ के पास एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह सभी सांकरा में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।