Amethi: किशोरी लाल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, जब से राजीव गांधी के साथ आए अमेठी के होकर रह गए May 3, 2024 by cntrks अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले कांग्रेस कार्यालय से रोड शो निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे।