Amroha: वृद्धा के अंतिम संस्कार में आए तीन युवक गंगा में डूबे, दो को गोताखोरों ने बमुश्किल बचाया, एक की मौत

Amroha: वृद्धा के अंतिम संस्कार में आए तीन युवक गंगा में डूबे, दो को गोताखोरों ने बमुश्किल बचाया, एक की मौत
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड़ निवासी 70 वर्षीय रामवती का अंतिम संस्कार करने आए तीन युवक गंगा में डूब गए। दो युवक आस पास के तैराकों और दुकानदारों ने बमुश्किल बचा लिए। 25 वर्षीय विकुल को नहीं बचाया जा सका।