Ayodhya: ईद पर अयोध्या ने दिया भाईचारे का संदेश… इकबाल अंसारी से मिलने पहुंचे रामलला के मुख्य पुजारी April 11, 2024 by cntrks ईद उल फित्र के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या ने सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया है। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या भूमि विवाद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।