Banda: बिजली कटौती से आजिज ग्रामीणों ने हाईवे पर लेटकर लगाया जाम, उपकेंद्र में भी किया घेराव

Banda: बिजली कटौती से आजिज ग्रामीणों ने हाईवे पर लेटकर लगाया जाम, उपकेंद्र में भी किया घेराव
साथी गांव में कई माह से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। बुधवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। कस्बे के मुख्य चौराहे पर हाईवे जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक लगाए जाम से गाड़ियों की लाइन लग गई।