Eid ul Fitr: ईद-उल-फितर पर पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात, इस तरह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन April 9, 2024 by cntrks ईद-उल-फितर के मौके पर पुराने लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। चांद के दीदार के बाद ईद बुधवार या बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। त्योहार के दिन सुबह पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पुराने लखनऊ में डायवर्जन रहेगा।