Etawah: घर में मिला कथावाचक का शव, विवाद के बाद पति ने ही गला दबाकर की हत्या

Etawah: घर में मिला कथावाचक का शव, विवाद के बाद पति ने ही गला दबाकर की हत्या
मोहरी गांव में महिला कथावाचक का शव रविवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। इसमें पता चला कि शुक्रवार रात कथावाचक के पति ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।