Gonda News: गोंडा में शार्ट सर्किट से लगी आग, धू-धूकर जलीं चार अस्थाई दुकानें

Gonda News: गोंडा में शार्ट सर्किट से लगी आग, धू-धूकर जलीं चार अस्थाई दुकानें
मंगलवार की सुबह गोंडा-लखनऊ राजमार्ग के किनारे हुजूरपुर मोड़ के पास बिजली की शार्ट सर्किट से अंडे की दुकान में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर चार अस्थाई दुकानें जल गईं। करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।