Hardoi Road Accident: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक…तीन युवकों की मौत, शादी में वीडियोग्राफी कर लौट रहे थे वापस 12 months ago by cntrks हरदोई जिले में अतरौली चौराहा पर बाइक सवार तीन युवक अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में घटनास्थल पर ही तीनों बाइक सवारो की मौत हो गई। तीनों उन्नाव के निवासी थे और एक शादी में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर वापस घर जा रहे थे।