High Court: एसआरएन अस्पताल में अव्यवस्था के मामले में हाईकोर्ट नहीं पहुंचे प्रमुख सचिव, कोर्ट ने जताई नाराजगी

High Court: एसआरएन अस्पताल में अव्यवस्था के मामले में हाईकोर्ट नहीं पहुंचे प्रमुख सचिव, कोर्ट ने जताई नाराजगी
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए उनके वकील ने लखनऊ में जरूरी बैठक में व्यस्त होने के कारण सचिव के प्रयागराज नहीं पहुंच पाने का हवाला दिया।