Kannauj: एलपीजी टैंकर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Kannauj: एलपीजी टैंकर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर रविवार को एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) कैप्सूल लेकर जा रहे टैंकर के केबिन में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो किलोमीटर दूर दोनों ओर वाहनों को रोक दिया।