Kannauj: तीन बच्चों के पिता ने कक्षा आठ की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

Kannauj: तीन बच्चों के पिता ने कक्षा आठ की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी
कन्नौज जिले के तालग्राम में तीन बच्चों के बाप ने कक्षा आठ की छात्रा से छह माह पहले खेत में दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।