Kannauj: पटाखे से लगी आग, दस किसानों का पुआल जलकर राख

Kannauj: पटाखे से लगी आग, दस किसानों का पुआल जलकर राख
कन्नौज जिले के तालग्राम में पटाखे छुटाते समय पुआल ढेर में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब आग लग गई। जिससे गांव के दस से अधिक किसानों के पुआल ढेर जल कर राख हो गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।