Kannauj Murder: प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की नृशंस हत्या, पति ने ईंट-चाकू से मारा…कूड़े के ढेर में छिपाया शव 12 months ago by cntrks कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र क़े कचाटीपुर गांव में प्रेम प्रसंग के शक में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव निवासी रजनीकांत नामक युवक ने अपनी पत्नी बबली (30) की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे लगे कूड़े के ढेर में छिपा दिया।