Kanpur: आठवीं और छठवीं पास हैकरों ने 66 लोगों से 50 लाख ठगे, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार 10 months ago by cntrks क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने पुलिस अधिकारी बन लोगों को कॉल कर आपत्तिजनक वीडियो देखने की बात कहकर धमकाने और वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। उन्होंने कानपुर समेत आसपास के जिलों के 66 लोगों से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है।