Kanpur: ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर

Kanpur: ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर
रावतपुर थानाक्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास शिवपुरी मोहल्ला स्थित ओंकारेश्वर मंदिर को चोरों ने बुधवार रात निशाना बनाया। चोर भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। साथ ही दानपात्र तोड़कर रुपये पार कर दिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।