Kanpur: कल 18 घंटे गुल रहेगी बिजली, 30 हजार लोग होंगे परेशान, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

Kanpur: कल 18 घंटे गुल रहेगी बिजली, 30 हजार लोग होंगे परेशान, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
गांधीग्राम, शिवकटरा, नेताजीनगर, छज्जूपुरवा समेत आसपास के मोहल्लों में मंगलवार को 18 घंटे तक बिजली गुल रह सकती है। यहां केस्को की ओर से रिंग रोड सब स्टेशन में नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।