Kanpur: कूलर में शाॅर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, 10 लाख का नुकसान, दमकल ने पाया काबू 12 months ago by cntrks गोविंदनगर क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हॉल एवं रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया।