Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर दो के डिपो में बिछने लगा ट्रैक, अगले माह आएंगी ट्रेनें 8 months ago by cntrks यूपीएमआरसी ने मेट्रो के कॉरिडोर दो के सीएसए स्थित डिपो में ट्रैक बिछाना शुरू कर दिया। यहां 15 लाइनें बिछाई जाएंगी। इनमें से चार वर्कशॉप के लिए और 11 अन्य लाइनों का शंटिंग, स्टैबलिंग, कोच अनलोडिंग, पिट व्हील और टेस्ट ट्रैक के लिए उपयोग होगा।