Kanpur: शिक्षक के बंद घर से 20 लाख से ज्यादा की चोरी, शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

Kanpur: शिक्षक के बंद घर से 20 लाख से ज्यादा की चोरी, शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार
चकेरी के सदानंदनगर अहिरवां में चोरों ने प्राइमरी स्कूल के अध्यापक के घर का दरवाजा तोड़कर नकदी और लाखों की कीमत के पुश्तैनी जेवर पार कर दिए। घटना के दिन अध्यापक परिवार संग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।