Kanpur: स्टेशन हुए हाउसफुल तो रोडवेज बसें बनीं सहारा, घंटे में कानपुर से 217 तो मंडल से 378 बसें गईं प्रयागराज February 23, 2025 by cntrks महाकुंभ पहुंचने के लिए शनिवार देर रात सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम उमड़ा तो बड़ी संख्या में लोग झकरकटी बस अड्डे पहुंच गए। देर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच 47 बसें प्रयागराज को भेजी गईं।