Kanpur Fire Accident: आग में झुलसकर तीन की मौत, मंदिर में रखे दीपक से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू November 1, 2024 by cntrks कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रात ढाई बजे के आसपास हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया था।