Lucknow: खनिज निदेशालय में लगी भीषण आग में महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप

Lucknow: खनिज निदेशालय में लगी भीषण आग में महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में मंगलवार को गोखले मार्ग पर खनिज निदेशालय की बिल्डिंग के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई। हादसे के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने पुलिस व दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी।