Mahakumbh : महाशिवरात्रि पर इस बार 21.46 घंटे तक स्नान का महापुण्यकाल, भोर में 5:09 बजे से शुरू होगी डुबकी

Mahakumbh : महाशिवरात्रि पर इस बार 21.46 घंटे तक स्नान का महापुण्यकाल, भोर में 5:09 बजे से शुरू होगी डुबकी
महाशिवरात्रि पर इस बार 21:46 घंटे का पुण्यकाल बन रहा है। इस महायोग में संगम में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाएंगे। मकर राशि पर चंद्रमा के गोचर करने के साथ ही परिघ योग में संगम में डुबकी से आखिरी स्नान पर्व का पुण्य सनातनधर्मी अर्जित करेंगे।