MahaKumbh: 41 दिनों में 23 दिन एक करोड़ से अधिक ने किया स्नान; दुनिया के 50% से ज्यादा सनातनियों ने लगाई डुबकी February 23, 2025 by cntrks संगम पर शनिवार को भी आस्था हिलोर मारती दिखी। हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला दिखा। आस्था के जनज्वार का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि दिन में 12 बजे तक ही 71 लाख से अधिक लोग संगम स्नान कर चुके थे।