Mahoba: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की सिर पटककर हत्या, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज April 9, 2024 by cntrks महोबा जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र के घुटई गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी का दीवार पर सिर पटककर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।