Mathura: व्रत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी-पराठा खाने से एक दर्जन से अधिक बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mathura: व्रत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी-पराठा खाने से एक दर्जन से अधिक बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार से नवरात्रि का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन का व्रत रहे शहर एवं देहात के अलग-अलग क्षेत्र के लोग कुट्टू के आटे की पकौड़ी-पराठे खाकर बीमार हो गए।