Moradabad: युवक को अगवा कर मार डाला, पुलिस मान रही थी हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का हुआ खुलासा February 27, 2025 by cntrks बिलारी में सिरसी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर से भाकियू नेता विक्की चौधरी के ममेरे भाई मोहित उर्फ छोटे (25) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सिर में गोली मारने के बाद हत्यारोपी शव को सड़क किनारे फेंककर भाग गए।